रुडकी, मार्च 20 -- देवभूमि निकाय संयुक्त कर्मचारी महासंघ से संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यकारी सदस्य नरेश गोगलिया के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने पूर्वी अंबर तालाब स्थित वाल्मीकि धर्मशाला में गुरुवार को बैठक आयोजित की। इस दौरान में नगर निगम रुड़की से बिना कारण बताए निकाले गए पांच पर्यावरण मित्र स्वच्छता समिति के सफाई कर्मचारियों को लेकर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें बिना पूर्व सूचना या नोटिस के निकाला गया। इसके चलते उन्हें फरवरी माह का वेतन अब तक नहीं मिला है। जिसके चलते उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने सफाई नायक पर मनमानी का आरोप लगाया है। कहा कि नगर और सफाई नायक कर्मचारियों का शोषण कर रहे हें। इसलिए संगठन इनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए संगठन जल्द आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.