लखनऊ, अप्रैल 27 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से हज यात्रा 2025 में जाने वाले हज यात्रियों के लिए खास निर्देश जारी किए गए हैं। हज यात्रा की पहली पहली उड़ान 29 अप्रैल से है। पहले दिन सिर्फ एक उड़ान रात 2:40 मिनट पर रवाना होगी। जिससे लखनऊ एयरपोर्ट से 288 हज यात्री रवाना होंगे। राज्य हज समिति के सचिव एसपी तिवारी ने हज निर्देशों की जानकारी दी। एसपी तिवारी ने बताया कि सऊदी अरब पंहुचने पर प्रत्येक हज यात्री को नुसुक कार्ड मिलेगा जो हज यात्री के लिए सरकारी पहचान पत्र होगा। जिसे हज यात्रियों को हर समय अपने पास रखना होगा। उन्होने बताया कि सऊदी अरब में विभिन्न स्थानों जैसे मक्का, मदीना, मिना, अराफात की यात्राओं के समय नुसुक कार्ड हज यात्री के पास उपलब्ध न होने की दशा में कभी भी स्थानीय प्रशासन द्वारा उन्हे रोका जा सकता है। जि...