मुरादाबाद, फरवरी 3 -- जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया है कि हज यात्रियों को अपना पासपोर्ट 18 फरवरी तक लखनऊ स्थित समिति में जमा करना होगा। इसके लिए हज कमेटी ने निर्देश जारी कर दिया है। बताया कि हज बार यात्रा के लिए 4420 यात्रियों का चयन हुआ है। सबसे ज्यादा मुरादाबाद से लोगों को चयन हुआ है। समिति को यह बताना और दिखाना है कि चयनित यात्रियों के अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट की वैधता है। पासपोर्ट की दशा सही ठीक होनी चाहिए। पासपोर्ट किसी प्रकार से फटे/कटे या पृष्ठ ढीले न हों। किसी प्रकार के धब्बे न हों। कम से कम एक साथ दो पृष्ठ खाली हों। यदि ऐसा नहीं होने पर आवेदक को प्रदेश राज्य हज समिति में पासपोर्ट रिकार्ड हेतु जमा कर उसकी जानकारी देनी होगी। यदि पासपोर्ट मानक के अनुरूप नहीं पाया गया गया तो यात्री को यात्रा की अनुमति नहीं होगी। ऐ...