लखीमपुरखीरी, अप्रैल 21 -- लखीमपुर, संवाददाता। हज यात्रा पर जाने वाले जिले के हज यात्रियों के लिए सोमवार को शहर की जामा मस्जिद में प्रशिक्षण और टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 92 हज यात्रियों को टीका लगाया गया। इस मौके पर हज यात्रियों को हज यात्रा से जुड़ी विभिन्न बारीकियों के बारे में प्रशिक्षित किया गया। जिसमें कैंप में आए हुए सभी 92 यात्रियों को हज यात्रा से लेकर स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न जानकारी दी गई। सोमवार को शहर की जामा मस्जिद में टीकाकरण और प्रशिक्षण कैंप सुबह 10 बजे शुरू हुआ। जिसमें 100 यात्रियों को बुलाया गया था। इनमें से 92 लोग शामिल हुए। जिनमें 63 पुरुष और 29 महिलाएं थीं। जिला हज ट्रेनर एडवोकेट जावेद आलम ने यात्रियों को हज यात्रा की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज़, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां और हज नियमों की जान...