बस्ती, अप्रैल 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में हज यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। इसके बाद भी इस बार सिर्फ 52 लोगों ने हज पर जाने के लिए आवेदन किया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने प्रशिक्षण दिलाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रशिक्षण के दौरान हज यात्रियों का टीकाकरण होगा। जिले में कोटा का झंझट समाप्त होने के बाद भी हज यात्रियों को मक्का मदीना की यात्रा रास नहीं आ रही है। इस साल हज यात्रा के लिए केवल 52 लोगों ने आवेदन किया है।ई-सुविधा केंद्र/ हज फैसिलीटेशन सेंटर से जुड़े रहे मो. असलम ने बताया कि किराया की महंगाई से हज यात्री परेशान हैं। कोविड के दौरान हज कमेटी ऑफ इंडिया ने 0-12 वर्ष तक बच्चों की हज यात्रा पर रोक लगा दिया था। लेकिन इस बार हज कमेटी ऑफ इंडिया ने बच्चों की हज यात्रा पर...