बलरामपुर, अक्टूबर 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। हज यात्रियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रशिक्षकों का चयन किया जाना है। अल्प संख्यक कल्याण विभाग ने प्रशिक्षक के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य ने बताया कि सात अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन आरंभ हुआ है, जो 20 अक्टूबर तक चलेगा। कहा कि ऑनलाइन आवेदन हज कमेटी ऑफ इंडिया की बेबसाइट पर किया जाएगा। कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से आठ नवंबर को होगी। परीक्षा में शार्ट लिस्टेड परीक्षार्थियों का साक्षात्कार नवंबर के द्वितीय सप्ताह में किया जाएगा। बताया कि चयनित प्रशिक्षकों को नवंबर के चौथे सप्ताह में दो दिवसीय प्रशिक्षण मुंबई में दिया जाना है। 150 हज आवेदकों पर एक प्रशिक्षक का चयन होगा। इसके लिए न्यूनतम शिक्षा इंटरमीडियट व उसके समकक्ष होना आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.