सिद्धार्थ, फरवरी 10 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। हज-2026 पर जाने वाले सभी चयनित हज यात्रियों के लिए मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस जांच कराना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना मेडिकल जांच रिपोर्ट के न तो टीकाकरण संभव होगा और न ही भारत सरकार के पोर्टल पर विवरण अपलोड किया जा सकेगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज कुमार अग्रवाल के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति लखनऊ के निर्देश पर सभी हज यात्रियों को क्वाड्रीवेलेंट मेनिन्जाइटिस वैक्सीन की एक खुराक दी जाएगी। इसके साथ ही 65 वर्ष से अधिक आयु के यात्रियों को सीजनल इन्फ्लुएंजा वैक्सीन एवं ओरल पोलियो वैक्सीन भी दी जाएगी। टीकाकरण के बाद आवश्यक प्रमाण पत्र भी जारी किए जाएंगे। इसके लिए हज यात्रियों को अपने स्तर से कराई गई मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस जांच की प्रमाणित रिपोर्ट लेकर निर्धारित टीकाकर...