बिहारशरीफ, सितम्बर 7 -- हजारों लोगों ने एक साथ गाया राष्ट्रगान बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारत और कोरिया के बीच होने वाले फाइनल मैच में स्टेडियम की क्षमता से तीन-चार गुणा अधिक दर्शक मैदान में थे। मैच से पहले दोनों देशों के राष्ट्रगान प्रस्तुत किये गये। एक साथ हजारों लोगों ने राष्ट्रगान गाया। जन-मन-गण... की मनमोहक आवाज से पूरा स्टेडियम गूंज उठा। यह नजारा अद्भुत था। क्या अधिकारी, क्या कर्मचारी, बच्चे, बूढ़े जवान सभी एक साथ राष्ट्रगान को स्वर दे रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...