नई दिल्ली, जनवरी 30 -- राजस्थान विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चल रही बहस के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस विधायक नरेंद्र बुडानिया के बयान ने सदन में गंभीर बहस और राजनीतिक हलचल पैदा कर दी। बुडानिया ने प्रदेश में सामाजिक हालात को शर्मसार करने वाला बताते हुए कहा कि आज लड़कियों के भागने की घटनाएं इतनी बढ़ गई हैं कि मां-बाप रात में चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि हजारों लड़कियां घर छोड़कर भाग रही हैं और यहां तक कि चार-चार बच्चों की मां भी प्रेमियों के साथ फरार हो रही हैं। बुडानिया ने सदन में भावुक होते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं का असर परिवारों पर बेहद घातक पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब पुलिस भागी हुई लड़कियों को ढूंढकर वापस लाती है, तो कई बार वे अपने मां-बाप को पहचानने से ही इनकार कर देती हैं। "एक बेटी अगर अपने मां-बाप से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.