बाराबंकी, दिसम्बर 11 -- बाराबंकी। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टेट परीक्षा उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता को लेकर दिए गए आदेश के विरोध में शिक्षक 11 दिसंबर को दिल्ली में जंतर मंतर पर अपना जोरदार प्रदर्शन करेंगे। जिले से भी भारी संख्या में शिक्षक आंदोलन में शामिल होकर टेट परीक्षा की अनिवार्यता रद्द करने की मांग का समर्थन करेंगे। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि जिले से सैकड़ो की संख्या में शिक्षक दिल्ली में जंतर मंतर पहुंचेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...