मधुबनी, जुलाई 29 -- रहिका,निज संवाददाता। सावन मास की तीसरे सोमवारी में कांवरियों को सुरक्षित जलाभिषेक करने को लेकर प्रशासन एवं पूजा समिति आधी रात से जलाभिषेक कराने में तत्पर दिखे। रात के दो बजे के करीब जलाभिषेक के लिए मंदिर का गेट खोल दिया गया। कांवरियों के बोल बम एवं हर हर महादेव की जयकारे की गूंज कपिलेश्वर सहित चारों ओर दूर दूर तक सुनाई दे रही थी। नेपाल सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से शिव भक्त पूजा अर्चना एवं जलाभिषेक करने पहुंचे थे। भक्त कमला,जीबछ,गंगा सहित अन्य नदियों एवं जलाशयों से पवित्र जल लेकर जलाभिषेक करने के लिए जुटे हुए थे। रविवार शाम से देर रात तक कांवरियों की रैला घटने का नाम नही ले रहा था। कपिलेश्वर के ईद-गिर्द कांवरियों की भीड़ रह रह कर उमड़ रही थी। प्रशासन एवं पूजा समिति को पहले से अनुमानित था कि तीसरी सोमवारी में हजारों श्र...