मुंगेर, अक्टूबर 10 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले के टाल क्षेत्र के हजारों एकड़ खेतों में पानी लबालब भरा है। इस कारण रबी की बुआई पर संकट मंडरा रहा है। किसान खेत से पानी निकलने का इंतजार कर रहे हैं। तीन बार बाढ़ की स्थिति बनने से निचला इलाका अब भी जलमग्न है। जिसके कारण किसानों की चिंता काफी बढ़ गई है। चिकदह बहियार व शीतलपुर चौर में फंसे बाढ़ के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। लाखों के मछली कारोबार के चक्कर में हर साल अन्नदाताओं को करोड़ों का नुकसान होता है। हर साल बाढ़ व बारिश का पानी टाल और चौर क्षेत्र से नहीं निकलने के कारण खेतों में रबी फसल की बुआई समय पर नहीं हो पाती है। इतना ही नहीं कभी-कभी तो पिछात खेती से होने वाली क्षति से बचने के लिए किसान खेतों में बुआई ही नहीं करते हैं और खेत बेकार पड़ा रह जाता है। जल निकासी की समुचित इंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.