कटिहार, दिसम्बर 8 -- आजमनगर एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के आजमनगर एवं आलमपुर दियारा क्षेत्र में हजारों एकड़ जमीन पर मक्का की खेती में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। पिछले कुछ वर्षों में यहां के किसान मक्का की खेती को अपनाने में तेजी लाए हैं जिसका मुख्य कारण इस फसल की अधिक लाभकारी प्रकृति और बेहतर बाजार मूल्य है। पहले जहां किसान मुख्य रूप से धान, गेहूं, सरसों आदि की खेती करते थे। वहीं अब मक्का की खेती ने उनकी आय में वृद्धि का नया रास्ता खोल दिया है। आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के लगभग हजारों एकड़ जमीन पर मक्का की खेती की गई है। आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के कृषक आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रयोग कर उन्नत किस्मों के मक्का की बुआई कर रहे हैं। जिससे उत्पादन काफी बढ़ गई है।सिंचाई के बेहतर साधनों के साथ ही उपयुक्त उर्वरक और कीट नियंत्रण के उपाय करने से फसल की ...