रांची, अगस्त 24 -- रांची, विशेष संवाददाता। आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी के विचार कोश- अशोक के फूल का लोकार्पण नई दिल्ली स्थित साहित्य अकादमी सभागार में किया गया। इसमें अशोक के फूल- साहित्य, संस्कृति और मानवीय मूल्य, विषय पर व्याख्यानमाला भी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा उपाध्यक्ष हरिवंश ने की। मुख्य अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष डॉ विश्वनाथ त्रिपाठी थे। पुस्तक पर विचार दिल्ली विवि के प्राध्यापक डॉ विनय विश्वास और रांची विवि के पूर्व डीन मानविकी डॉ वीवीएन पांडेय ने साझा किए। आचार्य द्विवेदी की पौत्री अपर्णा द्विवेदी ने आचार्य द्विवेदी मेमोरियल ट्रस्ट की संपूर्ण गतिविधि संबंधी जानकारी दी। राज्यसभा उपाध्यक्ष हरिवंश ने बलिया के मूर्धन्य साहित्यकारों की चर्चा करते हुए आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी, डॉ परशुराम चतुर्व...