रांची, मार्च 30 -- पिपरवार, संवाददाता। रामनवमी पर्व को लेकर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने पिपरवार क्षेत्र के बचरा चार नंबर फुटबॉल मैदान में आयोजित सादे समारोह में 15 रामनवमी अखाड़ों के बीच पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र व तलवार का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रामनवमी पर्व पर अस्त्र-शस्त्र खेल का प्रदर्शन करना हमारी परंपरा है, जिसको बचाए रखने के लिए अस्त्र-शस्त्र का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि हजारीबाग से ही रामनवमी की शुरुआत हुई थी। इसलिए रामनवमी पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में रामनवमी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में इस वर्ष का रामनवमी पर्व ऐतिहासिक होगा, जिसमें बड़े पैमाने पर अस्त्र शस्त्र खेल का प्रदर्शन किया जाएगा। पिपरवार में पहली बार आयोजित पारंपरिक अस्त्र शस्त्र वितरण कार्यक्रम की...