हजारीबाग, फरवरी 7 -- हजारीबाग वनभूमि घोटाला मामले में एसीबी ने शुक्रवार को चार्जशीट दाखिल की। यह चार्जशीट हजारीबाग के तत्कालीन डीसी विनय कुमार चौबे, नेक्सजेन के संचालक विनय कुमार सिंह और हजारीबाग सदर के पूर्व सीओ शैलेश कुमार सिंह के खिलाफ पीसी एक्ट समेत अन्य संगत धाराओं में दाखिल की गई। हजारीबाग अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय सह विशेष न्यायालय (निगरानी) आशा देवी भट्ट की अदालत में दाखिल चार्जशीट में बताया गया है कि वन भूमि की प्रकृति बदलकर दस्तावेजों में हेरफेर की गई। हजारीबाग एसीबी ने जांच में पाया है कि विनय चौबे के डीसी रहते 5000 एकड़ से अधिक वन भूमि, ट्रस्ट व गैर मजरुआ जमीन की बिक्री अवैध तरीके से की गई। निगरानी ने आरोप पत्र के साथ केस डायरी समेत कई दस्तावेज भी संलग्न किया है। यह भी पढ़ें- झारखंड में 634 कब्रिस्तान बनाए जाएंगे सुं...