हजारीबाग, अप्रैल 28 -- पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानियों को उनके देश वापस भेजने के केंद्र सरकार के फैसले के बाद हजारीबाग में भी दो पाकिस्तानी महिलाओं की पहचान हुई है। इसके साथ ही एक दर्जन बांग्लादेशियों की भी पहचान हुई है। ये दोनों महिलाएं लॉन्ग टर्म वीजा पर हजारीबाग में रह रही हैं। इनमें एक महिला अनिका रहमान आजाद नगर निवासी शफीकुर रहमान की पत्नी हैं। शफीकुर रहमान बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री रहे एचएच रहमान के छोटे भाई हैं। दूसरी महिला बारी कॉलोनी निवासी मिराज अख्तर की पत्नी फातिमा तंजीम है। अनिका रहमान की शादी 1994 में हुई थी। इनका लॉन्ग टर्म वीजा 2014 तक है। जिसका रिन्युअल नहीं हुआ है। इस संबंध में आवेदन दिया गया है। जिस पर रिन्युअल प्रक्रिया चल रही है। वह पांच साल से पाकिस्तान नहीं गई है। जबकि बारी कॉलोनी निवासी फातिमा तंजीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.