हजारीबाग, जनवरी 4 -- हजारीबाग। निज प्रतिनिधि हजारीबाग खो-खो अकादमी के तत्वावधान में आयोजित हजारीबाग खो-खो टूर्नामेंट 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को कर्जन ग्राउंड में खेला गया। फाइनल मुकाबले में हजारीबाग टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बोकारो टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में हजारीबाग टीम ने तेज़ गति, बेहतर तालमेल और अनुशासित खेल का परिचय देते हुए कुल 20 अंक अर्जित किया,।जबकि बोकारो टीम 12 अंकों पर ही सिमट गई। टॉस जीतकर बोकारो टीम ने पहले डिफेंस का निर्णय लिया था, लेकिन हजारीबाग टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए मुकाबले पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली और अंत तक बढ़त बनाए रखी। इस जीत के साथ हजारीबाग टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बोकारो टीम उपविजेता बनी। फाइनल मुकाबले के बाद कर्जन ग्राउंड में ही पुरस्कार वितरण स...