हजारीबाग, दिसम्बर 31 -- झारखंड के हजारीबाग लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा से तीन कैदी लापता हो गए हैं। ये तीनों कैदी धनबाद के बताए जा रहे हैं। तीन कैदियों के जेल से भागने की पुष्टि जेल अधीक्षक चंद्रशेखर सुमन ने आज की है। ये कौन कैदी है किस मामले में सजा काट रहे थे या फिर विचाराधीन थे, इसकी जानकारी जेल प्रशासन ने नहीं दी है। कैदी ने जेल की पांच स्तरीय सुरक्षा दीवार को भेदकर फरार हुए हैं। हजारीबाग जेल में हुई इस घटना ने पूरे प्रशासनिक तंत्र को सकते में ला दिया है। यह जेल हाई सिक्योरिटी के लिए जाना जाता है। जहां खूंखार कैदी और नक्सलियों को रखा जाता है। इसके साथ ही कई विचाराधीन हाई प्रोफाइल कैदी भी जेल में बंद हैं। ऐसे में तीन कैदी के लापता होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठना शुरू हो चुका है। जेल प्रशासन ने इस घटना के बाद से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.