रांची, सितम्बर 26 -- रांची। विशेष संवाददाता हजारीबाग के जिला अवर निबंधक राजेश एक्का को झारखंड हाईकोर्ट से शुक्रवार को बड़ी राहत मिली है। जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने हजारीबाग उपायुक्त के राजेश एक्का पर शुरू की गई विभागीय कार्यवाही के आदेश को रद्द कर दिया है। उपायुक्त ने नौ जनवरी को रजिस्ट्रार राजेश एक्का की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए उनके खिलाफ आरोप पत्र तैयार कर राजस्व एवं निबंधन विभाग के सचिव को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था। डीसी ने सचिव को लिखे गए आरोप पत्र में यह कहा था कि रजिस्ट्रार राजेश एक्का ने वरीय पदाधिकारियों के निर्देशों की प्रतीक्षा किए बगैर और वरीय पदाधिकारियों के आदेशों की पूरी तरह अवहेलना करते हुए बड़कागांव अंचल स्थित मोइत्रा कोल ब्लॉक का निबंधन कर दिया है। राजेश एक्का ने मोइत्रा कोल ब्लॉक के हाहे मौजा स्थित अंबाजीत, मोइ...