हजारीबाग, दिसम्बर 25 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने शहर की पेयजल एवं नागरिक सुविधाओं को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। बीते दिनों छड़वा डैम परिसर स्थित मुख्य पेयजल स्टोर का औचक निरीक्षण कर सामने आए थे। विधायक प्रदीप प्रसाद ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मुख्य पेयजल स्टोर की स्थिति अत्यंत जर्जर, अस्वच्छ एवं जनस्वास्थ्य के लिए चिंताजनक पाई गई। नगर आयुक्त से मुलाकात के दौरान विधायक ने दो टूक शब्दों में कहा कि शहरवासियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप स्वच्छ, सुरक्षित एवं पीने योग्य जल की आपूर्ति सुनिश्चित करना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। विधायक प्रदीप प्रसाद ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर पेयजल व्यवस्था में ठोस और प्रभावी सुधार नहीं हुआ, तो वे जनहित में अपनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.