आगरा, जनवरी 10 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में नदरई के समीप गत गुरुवार को हजारा नहर में कूदने वाले युवक की दूसरे दिन भी तलाश जारी रही। गोताखोर एवं स्टीमर की मदद से शुक्रवार को भी सुबह से शाम तक तलाश के दौरान युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। कोई पता नहीं चलने की वजह से अनहोनी की आशंका को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि गत गुरुवार को नदरई के समीप हजारा नहर किनारे बाइक खड़ी कर कबीर पुत्र कासिम निवासी नगला पोता एटा पानी में कूद गया था। पुलिस ने मौका मुआयना कर बाइक की डिटेल जुटाई और परिजनों से संपर्क किया। शिनाख्त के बाद गोताखोरों ने स्टीमर की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी थी। गुरुवार को दिनभर तलाशे जाने के बाद शुक्रवार की सुबह फिर से गोताखोर नहर के पानी में उतर गए और युवक का पता लगाते रहे, लेकिन कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा। दो दिन का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.