शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- जलालाबाद, संवाददाता। जलालाबाद के परशुरामपुरी इलाके में हज़रत निज़ाम साबरी मियां का कुल शरीफ गुरुवार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के माहौल में मनाया गया। कुल शरीफ के मौके पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद दरगाह पर पहुंचे। उर्स के दौरान पूरा इलाका मेले जैसा नजर आया। मेहंदी की रस्म के समय दरगाह परिसर और आसपास भारी भीड़ रही। बच्चे चाट और खिलौनों में व्यस्त दिखे, जबकि बुजुर्ग दुआ में मशगूल रहे। युवाओं की मौजूदगी से माहौल जीवंत बना रहा। अकीदतमंदों ने मुल्क में अमन-चैन और इंसानियत की सलामती के लिए दुआएं कीं। कुल शरीफ के अवसर पर कव्वाली और जिक्र की महफिलों का आयोजन किया गया। सूफियाना कलाम गूंजते ही लोग झूमते नजर आए। देर रात तक चली इन महफिलों में लोगों ने रूहानी सुकून महसूस किया। दरगाह पर फूलों और चादरों की पेशकश का सिलसिला चलता रहा...