नवादा, जनवरी 6 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के नरहट प्रखंड के छोटा शेखपुरा में वक्फ संख्या 2301 स्थित दरगाह हजरत ख्वाजा अब्दुल्ला चिश्ती पर आयोजित उर्स-ए-ख्वाजा पूरी श्रद्धा, अकीदत और सूफियाना माहौल के बीच सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर दूर-दराज़ से आए हजारों श्रद्धालुओं ने दरगाह पर हाजिरी लगाई, चादरपोशी की, फातिहा पढ़ी और अमन-चैन, भाईचारे तथा अपने-अपने जीवन की खुशहाली के लिए मुरादें मांगीं। इस ऐतिहासिक और रूहानी आयोजन के क्रम में मुख्य अतिथि जिला सुन्नी वक्फ बोर्ड नवादा के चेयरमैन फखरुउद्दीन अली अहमद चामो ने कहा कि उर्स जैसे आयोजन समाज को जोड़ने, नफरत को मिटाने और प्रेम, सेवा व भाईचारे की भावना को मजबूत करने का काम करते हैं। उन्होंने दरगाह की रिवायती और साझा विरासत को संजोए रखने और सामाजिक सौहार्द को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.