संभल, मार्च 21 -- नगर पंचायत क्षेत्र में हजरत अली अलैहे की शहादत की याद में गुरुवार को शबिये ताबूत का जुलूस निकाला गया। इसमें भारी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। मस्जिद मोहल्ला शर्की सादात, मस्जिद इमाम रज़ा मोहल्ला चौधरीयान और मस्जिद मौकूफा से यह जुलूस निकाला गया। सुबह फज्र की नमाज के बाद मस्जिद शर्की सादात में एक मजलिस का आयोजन किया गया। जिसमें मौलाना मीसम अब्बास मुज़फ्फर नगरी ने हजरत अली अलैहे की शहादत के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि सन 40 हिजरी में मस्जिद-ए-कूफा में अब्दुर्रहमान इब्ने मुल्ज़िम ने ज़हर में बुझी तलवार से पीछे से वार कर हजरत अली अलैहे को ज़ख्मी कर दिया था। नमाज के दौरान हुए इस हमले के बाद उनके बेटे, हजरत इमाम हसन और हजरत इमाम हुसैन अलैहे, उन्हें घर ले गए, जहां तबीब असीर इब्ने अमर ने उनकी शहादत की खबर दी। इस व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.