लखनऊ, मार्च 16 -- हजरतगंज व आसपास के 26 मार्गों पर सोमवार सुबह सात बजे से आवश्यकतानुसार ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। बताया जा रहा है कि विभूतिखंड थाने में अधिवक्ता की पिटाई का तीखा विरोध हो सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने एहतियातन डायवर्जन लागू कर दिया है। उधर, इस मुद्दे पर चर्चा के लिए लखनऊ और सेंट्रल बार एसोसिएशन ने संयुक्त बैठक बुलाई है। इस बैठक में थाने में अधिवक्ता की पिटाई के मुद्दे पर चर्चा होगी तथा आगे की रणनीति बनाई जानी है। ये है रूट डायवर्जन - आईटी चौराहे से हजरतगंज की ओर आने वाला सामान्य यातायात निशातगंज, गोल मार्केट, पीएसी मुख्यालय तिराहा, नया सर्वोदय नगर पुल होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा। - हनुमान सेतु तिराहा से हजरतगंज की ओर आने वाला सामान्य यातायात हनुमान सेतु तिराहा से पेपर मिल, आरआर बंधा होकर एवं संकल्प वाटिका से बैकुंठधाम, 1090 चौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.