मुरादाबाद, मार्च 23 -- पंचायत भवन सभागार में रविवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने सरकार से अपना हक लेने को लेकर आवाज बुलंद की। आईसीडीएस बचाओ-आंगनबाड़ी बचाओ...के नारों के बीच राज्य सम्मेलन में अपनी मांग रखी। बतौर अध्यक्षीय संबोधन में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश महामंत्री शशिबाला ने कर्मचारियों में जोश भरा। आरंभ में आजादी आंदोलन के नायक शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। प्रेरणा गीत से सरकार के संकल्प दोहराये। काजल, संजना, प्रिया, रेनू और रत्नेश ने गीत प्रस्तुत किये। रत्नेश की ओर से सारे जहां से अच्छा...प्रस्तुत किया। समारोह में बांसुरी वादन की प्रशंसा की गई। प्रदेश महासचिव ने सम्मेलन में संगठन की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। वक्ताओं ने मानदेय बढ़ाने, पक्के आंगनब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.