रायबरेली, मार्च 19 -- पुलिस की कार्रवाई पर अधिवक्ताओं में आक्रोश रायबरेली, संवाददाता। लखनऊ में साथी पर हुई पुलिसिया कार्यवाही से खफा अधिवक्ताओं ने आक्रोश जताया। घटना की निंदा करते हुए प्रदर्शन किया। वहीं इस घटना को लेकर कलेक्ट्रेट स्थिति राणा प्रताप हाल में एक बैठक आयोजित हुई। मंगलवार को कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के बैनर तले बैठक आहुत की। अध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लखनऊ के थाना विभूति खंड गोमती नगर में अधिवक्ता सौरभ वर्मा व अन्य कई अधिवक्ताओं से पुलिस द्वारा मारपीट करने व अमानवीय व्यवहार एवं फर्जी प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज किए जाने की निंदा की गई। साथ ही आवश्यक कार्यवाही को लेकर चर्चा की गई। अधिवक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि घटना में सम्मिलित थाना विभूत्ति खंड गोमती नगर लखनऊ के पुलिस कर्मियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.