सिमडेगा, अक्टूबर 13 -- पाकरटांड़, प्रतिनिधि। जिप सदस्य सह कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा ने रविवार को पाकरटांड में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत ग्रामीणों के साथ बैठक की। कार्यक्रम में ग्रामीणों की उपस्थिति इस बात का प्रमाण थी कि जनता अब अपने हक और अधिकार को लेकर जागरूक हो चुकी है। मौके पर जोसिमा खाखा ने कहा कि जनता ने जिस भरोसे से वोट दिया था, वह भरोसा टूटा है। विकास का सपना दिखाकर कुर्सी हासिल करने वाले अब जनता की नज़र में बेनक़ाब हो चुके हैं। अब समय है कि जनता अपने हक़ की आवाज़ बुलंद करे और वोट चोरों को गद्दी से उतारकर जवाब दे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के साथ खड़ी रही है। हम झूठे वादों में नहीं, ज़मीनी काम में विश्वास करते हैं। जनता की सरकार जनता के हाथ में लौटेगी, यही हमारा लक्ष्य है। जोसिमा खाखा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.