भागलपुर, मई 14 -- भागलपुर। गुड़हट्टा चौक स्थित श्री हंस कला मंदिर में 15 से 19 मई तक राम दरबार विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह अनुष्ठान मंदिर के महंत अयोध्या धाम निवासी महामण्डलेश्वर अयोध्या दास जी महाराज के मार्गदर्शन में संपन्न होगा। आयोजन की शुरुआत 15 मई को सुंदरकांड सामूहिक पाठ से होगी। 16 मई को महिलाओं द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। 17 मई को वृंदावन के आचार्य पं. अखिलेश मिश्र द्वारा वैदिक विधि से मूर्ति पूजन प्रारंभ होगा। 18 मई को नागा साधुओं द्वारा पंचधुनी तपस्या और 19 मई को विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर समिति द्वारा मंगलवार को मंदिर प्रगण में हनुमत सहस्त्रनाम हवन संपन्न हुआ। मौके पर उमाशंकर झा, उत्तम कुमार, राहुल राज, राकेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, कौशल पान्डे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.