एटा, फरवरी 10 -- मोहल्ला काजी में हंसी-मजाक को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आपस में मारपीट शुरु हो गई, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार को मोहल्ला काजी मवेशी अस्पताल के सामने कांति पत्नी अमर सिंह की लड़की से पड़ोसियों के साथ हंसी मजाक की बात चल रही थी। हंसी मजाक कहासुनी में बदल गई। देखते ही देखते भूरे पुत्र रिशिपाल के परिवारिजन ने डंडे लाठी से अनिकेत पर हमला कर दिया। इससे अनिकेत के सिर में चोट लगने से गंभीर रुप से घायल हो गए। शिकायतकर्ता कांति देवी ने बताया कि बेटी की पड़ोसियों के साथ हंसी मजाक चल रही थी। इसी बात को लेकर के दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। घटना को संज्ञान में लेते हुए थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.