बिहारशरीफ, नवम्बर 6 -- हंसापुर : अधिकारियों के समझाने पर 12 बजे के बाद मतदान पकड़ी रफ्तार चेवाड़ा, निज संवाददाता शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र के चेवाड़ा प्रखंड की लहना पंचायत के हंसापुर गांव के मतदान केन्द्र संख्या 295 पर सुबह से दोपहर 12 बजे तक सन्नाटा पसरा रहा। औद्योगिक क्षेत्र के लिए गांव की जमीन का अधिग्रहण किये जाने से नाराज ग्रामीण वोट करने बूथ तक नहीं आ रहे थे। हालांकि, बाद में अधिकारियों के समझाने पर लोग माने तो बूथ पर वोटरों की कतार लगी। बीडीओ विपीन कुमार ने बताया कि यहां कुल 706 वोट हैं। इनमें से शाम छह बजे तक 434 मतदाताओं ने मतदान किया। ग्रामीणों ने बताया कि हंसापुर गांव में करीब छह सौ बीघा भूमि का रकवा है। इसमें करीब चार सौ बीघा खेती योग्य जमीन है। गांव के 90 प्रतिशत लोग किसान हैं। खेती और पशुपालन से यहां के लोगों का गुजारा होता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.