नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- हमीरपुर संवाददाता एनकाउंटर के दौरान मुंह से ही ढांय-ढांय की आवाज निकालने वाली यूपी पुलिस का नया कारनामा हमीरपुर में सामने आया है। राठ कस्बे के नहर बाईपास से युवक को अगवाकर बेहरमी से पीटने वाले एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से घायल आरोपी का जब पुलिस टीम वीडियो बना रही थी, तभी इंस्पेक्टर के कहे कुछ शब्दों ने इस एनकाउंटर की पोल खोल दी। वीडियो बनाते बीच में आए इंस्पेक्टर वीडियो बनाने वाले को रुकने का इशारा करते हुए आरोपी से कहते सुनाई दे रहे हैं....हंसना मत। छह सेकेंड के इस वीडियो ने पुलिस की एनकाउंटर थ्योरी की पोल खोलकर रख दी है। वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। 20 सितंबर की रात फरसौलियाना मोहल्ला निवासी जयनारायण पचौरी ने थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.