दुमका, दिसम्बर 21 -- हंसडीहा प्रतिनिधि। हंसडीहा झारखंड राज्य पेंशनर समाज सरैयाहाट (दुमका) की ओर से शनिवार को कौशल्या भवन में राष्ट्रीय पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के काउंसलर श्याम किशोर सिंह गांधी ने की। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष लक्ष्मीकांत ठाकुर, जिला सचिव तारणि प्रसाद कामत, नागेश्वर तिवारी, दिलीप कुमार दुबे एवं जय राम सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। भारतीय स्टेट बैंक सरैयाहाट एवं हंसडीहा के शाखा प्रबंधक तथा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कृष्णा दास ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। जिला सचिव तारणि प्रसाद कामत ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय पेंशनर दिवस सर्वोच्च न्यायालय के डी.एस. नकारा मामले के ऐतिहासिक निर्णय से जुड़ा है। उन्होंने केंद्र सरकार से वित्त विधेयक 2025...