दुमका, दिसम्बर 8 -- हंसडीहा प्रतिनिधि। हंसडीहा स्थित मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल में हुई करोड़ों रुपये मूल्य की भीषण चोरी की घटना ने पूरे स्वास्थ्य विभाग और इलाके में हड़कंप मचा दिया है। आशंका जताई जा रही है कि इस बड़े पैमाने में चोरी की घटना को अंजाम स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की मिलीभगत से दी गई है। चोरी की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को जांच के लिए फोरेंसिक टीम के पहुंचने की संभावना है। रविवार को इस मामले के अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारी और अस्पताल के प्रभारी ने संयुक्त रूप से घटनास्थल का निरीक्षण किया और वस्तुस्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान यह साफ हो गया है कि अस्पताल को पूरी तरह खाली कर दिया गया है। भवन के अंदर अब सिर्फ लोहे के बेड ही बचे हैं, जबकि एसी, ईसीजी मशीन, ऑक्सीजन से जुड़े उपकरण, मॉनिटर, वेंटिलेटर समेत तमाम महंगे स्वास...