चतरा, जून 23 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि हंटरगंज के सुगी गांव के तिलक भईयाँ का 45 वर्षीय पुत्र हरिश्चंद्रा भईयाँ की मौत रविवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ में हो गई। हरिश्चन्द्र भुइयां छत्तीसगढ़ में एक होटल में मजदूरी करता था। मजदूरी मिलने के बाद वह अपने घर पैसा लगाने प्रज्ञा केंद्र गया था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने अपने चपेट ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था छत्तीसगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत इलाज के दौरान हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुखिया प्रतिनिधि प्रेम सिंह मृतक के घर पहुंचे और उनके परिजनों ढाढस बंधाया और मजदूर के शव को गांव लाने में सहयोग किया। खबर लिखे जाने तक मृतक मजदूर के शव को घर आने का इंतजार किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...