चतरा, फरवरी 5 -- हंटरगंज, निजी प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के काशीकेवाल गांव में बुधवार की देर शाम ग्राइंडर मशीन के चपेट में आने से एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल युवक हंटरगंज गांव के बनेश्वर विश्वकर्मा का 40 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार है। मुकेश कुमार को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक का हाथ में गंभीर के जख्मी हो जाने के कारण बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। मुकेश अपने दुकान में गेट ग्रिल बनाने का काम कर रहा था। इसी दौरान ग्राइंडर मशीन हाथ में लग गया। जिससे हाथ बुरी तरह से कट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...