मुजफ्फरपुर, सितम्बर 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में मंगलवार को पीजी फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के लिए छात्रों ने परीक्षा विभाग और डिग्री सेक्शन के सामने काफी हंगामा किया। छात्र पीजी फोर्थ सेमेस्टर सत्र 2023-25 की परीक्षा की मांग कर रहे थे। छात्रों का कहना था कि सीटीईटी के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 29 सितंबर है। हमलोगों की परीक्षा नहीं हुई है, इसलिए हमलोग आवेदन नहीं कर सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक ने पिछले दिनों घोषणा की थी कि वह जल्द ही परीक्षा करा लेंगे, लेकिन परीक्षा की तारीख नहीं जारी की। बेतिया से आये एक छात्र ने बिलखते हुए कहा कि उसका जीवन और करियर दोनों तबाह हो गया। वह विवि में ही आत्मदाह कर लेगा। आक्रोशित छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक से भी मुलाकात की। इस दौरान छात्रों की परीक्षा नियंत्रक के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। सुबह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.