लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 8 -- तहसील परिसर में लेखपाल संघ भवन को लेकर अधिवक्ता और लेखपाल अपनी अपनी दावेदारी कर रहे थे। प्रशासन ने अधिवक्ताओं द्वारा किए गए कब्जे को बेदखल कर दिया और सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। उधर घटना के बाद अधिवक्ता संगठन ने कार्रवाई के पीछे तहसीलदार की संलिप्तता होने पर मुख्यमंत्री समेत बार काउंसिल आफ इंडिया को घटना की शिकायत भेज कर कार्रवाई की मांग की है। तहसील परिसर में बने भवन से लेखपाल और अधिवक्ताओं के बीच संघर्ष में दो अधिवक्ताओं की जान चली गई थी। तभी से भवन खाली पड़ा था, जिसे कुछ दिन पहले अधिवक्ताओं ने स्मृति भवन होने का दवा कहकर सिविल जूनियर डिवीजन में केस फाइल किया था। इसके बाद उसे प्रयोग में लाने की तैयारी शुरू कर दी थी। इसकी भनक लगने पर लेखपाल संघ ने उच्च अधिकारियों को शिकायत दी। जिस पर तहसीलद...