बाराबंकी, फरवरी 9 -- बाराबंकी। अलग-अलग सड़क हादसों में एक वृद्धा समेत चार लोगों की मौत हो गई। इन हादसों में एक व्यक्ति गंभीर घायल है। उसे सिरौलीगौसपुर के संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मृतकों के घरों में कोहराम मचा है। दो बाइकें आमने-सामने टकराईं: सिरौलीगौसपुर संवाद के अनुसार सफदरगंज थाना क्षेत्र में सैदनपुर कस्बा में सैनिक पेट्रोल पंप के पास सोमवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। इस हादसे में एक वृद्धा व एक युवक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर पहुंचाया गया। यहां डाक्टर ने वृद्धा व युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान बदरुल निशा (60) पत्नी अतहर अली निवासी सफदरगंज व मृतक की पहचान आकाश कुमार (26) पुत्र शिव कुमार निवासी ग्राम काजीपुर थाना सतरिख के रूप में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.