बलिया, मार्च 11 -- बलिया, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग जगहों पर चौबिस घंटो के अंदर हुए सड़क हादसों में फौजी समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये। सभी को नजदीक के अस्पतालों पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने कुछ की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बिल्थरारोड, हिसं के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के सिसैंड कलां निवासी फौजी 28 वर्षीय निरंकुश यादव पड़ोस के 14 वर्षीय अखिलेश के साथ कस्बा की ओर आ रहे थे। मधुबन मार्ग पर कस्बा से सटे कृषि मंडी के पास सामने से जा रही कार से मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गयी। इस घटना में बाइक सवार दोनों घायल हो गये। आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी सीयर पर पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उनको मऊ लेकर चले गये। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.