बाराबंकी, फरवरी 6 -- सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत, दो युवक घायल देवा, रामनगर व कुर्सी थाना क्षेत्रों में हुई दुर्घटनाएं घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती बाराबंकी। देवा, रामनगर व कुर्सी थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों के घरों में कोहराम मचा है। अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर: देवा थाना क्षेत्र में हर्रई गांव के पास गुरुवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से सुनीता देवी (42) पत्नी राम मनोरथ रावत निवासी इब्राहिमपुर कला थाना देवा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा रात करीब 10 बजे हुआ। लोगों ने घायल महिला को सीएचसी देवा में भर्ती कराया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ओवर टेक के दौरान हुआ हादसा: ...