पीलीभीत, फरवरी 8 -- बरखेड़ा। संवाददाता सड़क हादसों में घायल दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई। कस्बा निवासी युवक का एक्सीडेंट आठ अगस्त को निगोही और परेवा निवासी युवक का पांच फरवरी को गजरौला क्षेत्र में एक्सीडेंट हुआ था। दोनों का बरेली में इलाज चल रहा था। बरखेड़ा पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिए। कस्बा वार्ड नौ निवासी 28 वर्षीय अभिषेक मिश्रा पुत्र प्रभात मिश्रा पिछले साल दो अगस्त को बाइक से शाहजहांपुर जा रहे थे। थाना निगोही क्षेत्र में राघवपुर और सिकंदरपुर की बीच सामने से आ रही बाइक से टक्कर के बाद अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शनिवार को उनकी मौत हो गई। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। इधर, परेवा अनूप निवासी 32 वर्षीय घनश्याम पुत्र द्वारिका प्रसाद प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.