चतरा, मार्च 20 -- चौपारण थाना अंतर्गत दनुवा घाटी में सड़क हादसे में राजपुर के 20 वर्षीय युवक आशिक दांगी पिता अशोक दांगी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दूसरा अभिषेक कुमार पिता जागेश्वर दांगी गंभीर रूप से घायल है। घायलों को चौपारण पुलिस के मदद से घायल 21 वर्षीय युवक अभिषेक कुमार को प्राथमिक उपचार हेतु चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया है। इसकी सूचना घर वालों के मिलते ही राजपुर गौमाठी टोला में मातम छा गया। मालूम हो कि गौमाठी कोईरी टोला में यज्ञ की तैयारी को लेकर लोग मीटिंग कर रहे थे। 20 मार्च को जल यात्रा था। लेकिन इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों लड़के बाइक से परिवार के यहां बाराचट्टी जा रहे थे।...