मिर्जापुर, फरवरी 9 -- मिर्जापुर, संवाददाता । जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को हुए सड़क हादसे में राजगीर मिस्त्री समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों को पुलिस ने पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना विंध्याचल और पड़री थाना क्षेत्र में हुई है। पड़री संवाद अनुसार क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी 40 वर्षीय कपिल विश्वकर्मा राजगीर मिस्त्री थे। वह सुबह लगभग नौ बजे घर से तोसवा गांव मजदूरी करने जा रहे थे। बाइक लेकर जैसे ही मोहनपुर पहाड़ी गांव के पास पहुंचे। तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार राजगीर मिस्त्री गंभीर रुप से जख्मी हो गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल ...