मधेपुरा, सितम्बर 15 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। दुधैला पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की शाम फॉच्र्यूनर गाड़ी की चपेट में आने से घायल बाइक चालक गौतम कुमार (25) की इलाज के लिए ले जाने के क्रम में मौत हो गयी। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। गौतम के मरने की पुष्टि के बाद परिजनों में मातम छा गया। मृतक की पत्नी सपना कुमारी सुहाग उजड़ जाने से बदहवास नजर आ रही है। अपनी 4 महीने की इकलौती पुत्री को गोद में लेकर ऊपर वाले को कोस रही है। मृतक की मां पार्वती देवी बेटे के वियोग में आंसू बहा रही है। मृतक के पिता राजीव यादव और छोटे भाई गौरव के आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। मृतक के घर ग्वालपाड़ा वार्ड 3 पश्चिमी टोला में मातमपुर्सी के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। मृतक घर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.