अंबेडकर नगर, नवम्बर 14 -- जहांगीरगंज, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के इसौरी नसीरपुर गांव में रुपए निकालने के लिए जा रही एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम सा मच गया है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र जहांगीरगंज के ईसौरी नसीरपुर गांव निवासी संजय की पत्नी संगीता शुक्रवार को घर से रुपए निकालने के लिए जा रही थी। इसी दौरान चहोड़ा बिड़हर मार्ग पर चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से घायल संगीता को परिजन और ग्रामीण रामनगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसआई बालमुकुंद यादव एवं अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यव...