पूर्णिया, जुलाई 19 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।मधेपुरा जिले के श्रीनगर थाना में कार्यरत पुलिस जवान की ड्यूटी पर जाने के दौरान सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। मृतक पुलिस कर्मी विवेक कुमार (39 वर्ष) भागलपुर जिला अंतर्गत गोपालपुर थाना के करारी तीनटेंगा वार्ड नंबर नौ निवासी सौदागर साह का पुत्र था। मृतक कुछ वर्षों से अस्थाई रूप से भवानीपुर नगर पंचायत के तेलियारी गांव में अपने परिवार के साथ रह रहा था। शुक्रवार सुबह विवेक कुमार तेलियारी गांव के एक युवक के साथ बाईक से ड्यूटी पर मधेपुरा जिले के श्रीनगर थाना जा रहा था। इसी दौरान बीकोठी थाना क्षेत्र के चिकनी गांव में उसके बाइक को दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार पुलिस जवान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना की जानकारी पाकर तेलियारी गांव से उसके परिजन घटनास्थल पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.