चित्रकूट, फरवरी 19 -- मानिकपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र स्थित कर्वी मुख्य मार्ग में काली घाटी पर गुरुवार की शाम बाइक सवार पुलिस सब इंस्पेक्टर की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनको घाटी में में बाइक समेत सड़क पर गिरा पड़ा पाया गया। संभावना जताई जा रही है कि सामने से आए वाहन की रोशनी आंखों में लगने की वजह से वह बाइक समेत गिर गए। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मूल रुप से हमीरपुर जिले के मौदहा निवासी 59 वर्षीय गफ्फूर खान की मौजूदा समय पर पुलिस लाइन में तैनाती रही है। गुरुवार की शाम करीब साढ़े छह बजे वह अकेले पुलिस लाइन से किसी काम को लेकर बाइक से मानिकपुर कस्बे आ रहे थे। काली घाटी में वह बाइक समेत सड़क पर गिरे पड़े मिले। राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन उनको एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। जहां इलाज के दौरान डाक्टर...