खगडि़या, दिसम्बर 31 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता सड़क हादसे में मृत बाइक सवारअंकित व प्रियांशु का शव मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृत अंकित मानसी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी धरनीधर राम का पुत्र अंकित कुमार व वार्ड नंबर 18 निवासी बालाराम यादव का पुत्र प्रियांशु बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सोमवार की देर शाम मानसी थाना क्षेत्र के जालिमबाबू टोला के समीप एनएच 31 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से यह घटना हुई। अज्ञात वाहन अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस द्वारा शव पोस्टमार्टम ले जाने पर दोनों युवकों की पहचान हुई। दोनों मृतक दोस्त थे। प्रियांशु मैट्रिक का छात्र था। वही दोस्त की एक नर्द बाइक से शाम में खगड़िया जा रहा था। इसी दौरान एनएच 31 पर घटना हुई। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने ब...